

सबसे अच्छा पेड़
फरवरी के महीने में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पठन-पाठन को रोचक बनाने के लिए कक्षा तीन के छात्रों ने विभिन्न उपयोगी वृक्षों और पौधों के बारे में शोध कार्य किया तथा उनके बारे में महत्त्वपूर्ण और अज्ञात जानकारियाँ एकत्रित की| इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कई बच्चों ने अपने पसंदीदा पेड़ का रोल प्ले भी किया| कुछ बच्चों ने पॉवरपॉइंट पर प्रस्तुति की तो कुछ ने चित्रों के माध्यम से या फल दिखाकर उसके बारे में बताया| बच्चों ने एक दूसरे के अभिनय को सराहा, अपनी प्रतिक्रिया दी तथा उपयोगी वृक्षों व पौधों के बारे में अपने ज्ञान को बढ़ाया | इस गतिविधि के माध्यम से बच्चे वृक्षों से भावात्मक रूप से भी जुड़ पाए|

नीम का पेड़
नीम सदियों से गुणों की खान माना जाता है| नीम का प्रयोग असंख्य कार्यों के लिए होता है| कीटाणु नाशक नीम का प्रयोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, त्वचा रोगी और दांत की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है| नीम के पेड़ को जीवनदायिनी माना जाता है| नीम का पेड़ हवा को शुद्ध करने के साथ अन्य पेड़ों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन प्रदान करता है| प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में नीम के पेड़ का सबसे अधिक योगदान होता है| नीम की छाल में जीवाणु रोधी गुण होते है जिस कारण चर्म रोग या घाव आदि होने पर इसका लेप लगाया जाता है| इसकी छाल से बेहतरीन किस्म की खाद भी बनती है| नीम की छाल का प्रयोग मलेरिया की दवा में भी किया जाता है|
इस प्रकार नीम सर्वाधिक उपयोगी पेड़ है|
विवान मारवाह
३ कॉर्बेट